News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पुलिस अधीक्षक ने खड्डा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 27, 2023  |  4:44 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पुलिस अधीक्षक ने खड्डा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश
  • पुलिस अधीक्षक मंगलवार की दोपहर पहुंचे खड्डा थाना, जनसमस्याओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने मंगलवार की दोपहर खड्डा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल खड्डा थाने पहुंचे और थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया। और स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण/निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके। लावारिश वाहन/माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा से आगामी त्यौहारों बकरीद, श्रावण मास में होने वाले कांवड़ यात्रा आदि को शांन्ति एवं सकुशल संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा को शाबाशी दी।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking