News Addaa WhatsApp Group

खड्डा शपथ ग्रहण समारोह: जनता के विश्वास व भरोसे पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास-संगीता वर्मा

Sanjay Pandey

Reported By:

May 27, 2023  |  8:12 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा शपथ ग्रहण समारोह: जनता के विश्वास व भरोसे पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास-संगीता वर्मा

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा के गल्ला मंडी में शनिवार को एक भव्य समारोह एवं भारी भीड़ के बीच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता वर्मा एवं 12 वार्ड सभासदों को एसडीएम भावना सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय एवं रामकोला विनय प्रकाश गोंड मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कस्वे के गल्ला मंडी में अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य रूप से तैयारी की गई थी। मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे एवं विधायक द्वय विवेकानंद पाण्डेय, विनय गोंड ने सर्वप्रथम भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके बाद एसडीएम भावना सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा एवं सभासदों क्रमशः सावित्री देवी, लीलावती देवी, प्रदीप सिंह, अमृता गुप्ता, पवन मद्धेशिया, अर्चना गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, विनोद यादव, अब्दुल कादिर, दिवाकर यादव, असलम अंसारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि खड्डा नगर के चहुंमुखी विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े हाथ नहीं आयेगी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा नगर की जनता को विकास का रास्ता चुनने के लिए श्रीमती संगीता वर्मा को चेयरमैन बनाने के लिए आभार जताते हुए नगर के प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से नागरिकों के सहयोग से कराये जाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी समारोह को संबोधित किया। इसके पूर्व मंचस्थ अतिथियों को भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष संगीता वर्मा ने जनता के कर्ज को विकास के कार्य कर पूरा करने के संकल्प के साथ उपस्थित जनसमूह का आभार जताया।

इस दौरान प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय, डा.निलेश मिश्र, मनोज जायसवाल, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, अजय गोविन्द राव, सुप्रियमय मालवीय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, धर्मेन्द्र राव, रविप्रकाश रौनियार सहित भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। प्रसिद्ध गायक अनीष सोनी के गीतो ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन नत्थू शर्मा ने किया।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking