News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से किशोरी की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2024  |  11:20 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विद्युत स्पर्शाघात से किशोरी की मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा के एक वार्ड निवासी एक किशोरी की विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शुक्रवार की शाम को खड्डा के नेहरु नगर वार्ड की निवासी रोजी 16 वर्षीय की करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर के बगल में अमरुद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रही थी। पेड़ पर चढ़ते समय किशोरी घर से निकले एक तार लपेटे छड़ पर पैर रखकर चढ़ गई उस समय बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी। उतरते समय जब किशोरी ने छड़ पर पैर रखा उसे तेज करंट लगा और वहीं से अचेत होकर नीचे गिर गई। उसे देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। स्वजन नीजी वाहन से उसे सीएचसी तुर्कहा ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर शव का दफन करा दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking