खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी बगहा रेल पुल सह सड़क पर पुल से शुक्रवार की सुबह पुल से नीचे गिरकर एक किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हनुमानगंज थाना के पनियहवा निवासी सुरेंद्र निषाद का आठ वर्षीय पुत्र सचिन पनियहवा पुल पर मछली, नदी में गिरे पैसे आदि चुम्बक लगाकर निकालने के लिए खड़ा था अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और लड़का पुल से गिर गया और नीचे किसी बस्तु पर शरीर गिरने पर कमर और सिर में चोट लग गई जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। मछुआरों ने बालक को किसी तरह नदी के रास्ते बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सालिकपुर चौकी के हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र यादव ने घायल किशोर की सहायता करते हुए किसी निजी वाहन से परिजनों संग अस्पताल भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद लड़के को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…