खड्डा/कुशीनगर। ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आकर एक 13 वर्षीय किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे तुर्कंहा सीएचसी ईलाज के लिए लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी बबलू वर्मा का 13 वर्षीय लड़का बिट्टू वर्मा सोमवार को दोपहर बाद कस्बे के महाराणा प्रताप चौक की ओर पैदल जा रहा था इसी बीच वह लकड़ी का सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आ गया। आनन- फानन में उसे तुर्कंहा सीएचसी भर्ती कराया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…