खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा मलहिया में वर्षों से आवंटित पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से परेशान आवंटी को सोमवार को तहसीलदार महेश कुमार की पहल पर राजस्व टीम की मौजूदगी में कब्जा दिलाया गया।
खड्डा के तहसीलदार महेश कुमार के समक्ष ग्रामसभा मलहिया के चन्नर ने पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने का मामला उठाया तो तहसीलदार ने इसको गंभीरता से लिया और सोमवार को राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेते हुए पट्टाधारी चन्नर पुत्र धूप को कब्जा दिलाया। इस दौरान लेखपाल श्रीकृष्ण प्रसाद, मधुकर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…