News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले संचालक होंगे पुरस्कृत- एसडीएम अरविंद कुमार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2021  |  7:49 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले संचालक होंगे पुरस्कृत- एसडीएम अरविंद कुमार

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने शुक्रवार को आधा दर्जन सहज सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर गोल्डेन कार्ड में विशेष प्रगति के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले संचालकों को शाबाशी देते हुए उन्हें पुरस्कृत करते हुए प्रसस्ति पत्र देने की घोषणा भी की।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

एसडीएम अरविंद कुमार सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में शामिल परिवारों के प्रत्येक सदस्य को गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए सहज केन्द्रों सहित सीएचसी पर केन्द्र बनाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्ड बनाकर योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया है। उसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार के दिन विशुनपुरा सहित कई केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रगति जानी। एसडीएम ने घोषणा की जिस केन्द्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा होगा उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में स्वयं के द्वारा 300 रुपये, द्वितीय स्थान पर 200 रूपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले संचालकों को 100 रुपये केन्द्र पर पहुंचकर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समारोह में तहसील प्रशासन की ओर से प्रसस्तिपत्र भी देने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking