खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नगर पंघायत छितौनी के मस्जिदिया टोला निवासी मिन्टू भारती के दो वर्षीय इकलौते बेटे का नाबदान में गिरने के बाद अस्पताल में मौत हो गयी है। मौत की खबर सुनकर मां सहित परिजन दहाड़े मारकर बिलाप कर रहे हैं।
बुधवार की दोपहर अभ्यांश दरवाजे पर खेल रहा था। इस दौरान मां व दो छोटी बेटिया अभ्यांस को खेलते देख घर में कुछ काम करने चली गयीं। थोडी देर बाद लौटने पर अभ्यांस के दिखाई न देने उसकी मां मनीषा देवी अगल- बगल खोजने लगीं। घर के पीछे देखने पर अभ्यांस पानी भरे नाबदान में पड़ा मिला। जिसे बाहर निकालकर परिजन तुरन्त सीएचसी तुर्कहा ले गये जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…