News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जिलाधिकारी ने कोप जंगल के बृहद गो- सरंक्षण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 25, 2023  |  8:03 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जिलाधिकारी ने कोप जंगल के बृहद गो- सरंक्षण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को कोप जंगल खड्डा स्थित बृहद गो- संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गो- वंशो की उपलब्धता, भूसा, हरा चारा, पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कोप जंगल के बृहद गो- आश्रय में पशुओं के लिए भूसे की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान हेतु अपील करते हुए सरकारी अधिकारी व अन्य के द्वारा भी गो- संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगो के आत्मीय जुड़ाव हेतु सरकारी कार्यालयों यथा कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, तहसील परिसर में गो संरक्षण केंद्र हेतु दानपात्र लगाए जाने के निर्देश देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र सिंह को गो संरक्षण केंद्र हेतु पशु चिकित्सक की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम भावना सिंह एवं प्रधान यशवन्त कुशवाहा से खाली पड़े स्थान पर आश्रय स्थल के पशुओं के लिए हरा चारा बोने के लिए कहा।पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को गोबर गैस प्लांट स्थापित करने वाली एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर गोबर गैस प्लांट की स्थापना हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह, बीडीओ विनित यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking