खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में गृह परीक्षा 2021-22 की वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के बच्चों का परीक्षाफल वितरित किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्र/छात्राओं को प्रधानाचार्य कमलेश यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के गृह परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य रूप से नीलू, अंजली यादव, काजल कुशवाहा, अनामिका, साहिल, सोनाली, कशिश, प्रदीप शामिल रहे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं में अंजली यादव, अनामिका, काजल कुशवाहा को पुरस्कार स्वरूप आगामी सत्र में निःशुल्क शिक्षा का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से सतेंद्र सिंह सुशील कुमार, उदय राज शुक्ला, पंकज कुमार, आकाश सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, अम्बरीश सक्सेना, आलोक राजन, महंथ मिश्र, विवेक गुप्ता, दिनेश यादव, कमरुद्दीन अंसारी, विजय कुशवाहा, रीना, गोल्डी आदि उपस्थित रहीं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…