News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक की उपस्थिति में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2022  |  8:50 PM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक की उपस्थिति में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक WhatsApp
Responsive image
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से समवेत प्रयास कर क्षेत्र के विकास करने की अपील

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ क्षेत्र के विकास की चर्चा की।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बैठक में खंड विकास अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी द्वारा पुरानी कार्रवाई को पढ़कर सुनाई गई और पुष्टि की गई। बैठक में ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव नोट कराये। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामप्रधानों ने आवास व शौचालय का मुद्दा उठाया। राज्यवित्त, मस्टररोल की अवधि बढ़ाने की भी बात रखीं। जिपंस विश्वविजय सिंह ने विद्युत अनापूर्ति को लेकर नाराजगी जताई। बैठक में विद्युत विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहे, सदस्यों ने आंगनबाड़ी द्वारा सामग्री का वितरण संबंधित क्षेत्र पंचायतो सदस्य की मौजूदगी में कराये जाने को कहा। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि पंचायत एक ऐसा सदन है, जो गांव के धरातल पर विकास का खाका खिंचती है। क्षेत्र पंचायत की बैठक होना विकास के लिए जरूरी है। बैठक में अपेक्षित अधिकारियों के उपस्थिति की समीक्षा किया जाना चाहिए। विधायक ने अनुपस्थिति अधिकारियों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया।

इस दौरान एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, जिपंस विश्वविजय सिंह, जिपंस प्रतिनिधि दिलीप भारती, रविन्द्र, ग्राम प्रधान अवनीन्द्र गुप्ता, सुनील प्रजापति, संग्राम सिंह यादव, प्रद्युम्न तिवारी, राजू सिंह, शिब्बन मद्धेशिया, यशवंत कुशवाहा, अभिषेक सिंह, मुंसरीम अली, श्रवण कुशवाहा, राजकुमार साहनी, सुनील यादव, रामप्यारे कुशवाहा, आनंद, मारूती पहलवान आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking