खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के शास्त्रीनगर मुहल्ले में एक युवक द्वारा एक बृद्ध को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ब्यक्ति ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
कस्वा खड्डा के वार्ड नं. 10 निवासी रामजीत राय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मुहल्ले का ही एक युवक फिरोज पुत्र कोदई द्वारा अकारण ही उनके ऊपर हमला कर दिया गया जिससे वह घायल हो गये। कुछ महिलाएं भी मारपीट में शामिल रहीं। किसी तरह बचाव किया गया। सूचना पर खड्डा कस्वे के एस आई रमाशंकर सिंह यादव, कां. उमाशंकर सिंह यादव, मटरू यादव मौके पर पहुंच जांच पड़ताल सहित अन्य कार्यवाही में जुटे हुए हैं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…