News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सचिव ने ग्राम प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा एवं जान मारने की धमकी का मुकदमा कराया दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2023  |  9:34 PM

104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सचिव ने ग्राम प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा एवं जान मारने की धमकी का मुकदमा कराया दर्ज WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खैरी का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के एक ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ के निर्देश के बाद अपने ही ग्राम प्रधान पर विकास खण्ड कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को गाली देने, जान से मारने की धमकी देने सहित सरकारी व सार्वजनिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा विकास खंड के ग्राम पंचायत खैरी में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कमल प्रसाद ने गुरुवार को बीडीओ विनीत यादव के निर्देश पर खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार को खैरी के ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह दोपहर में ब्लाक कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास के किस्त को लेकर कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे दो कर्मचारियों से उलझ गये और सरकारी कार्य को रोक दिया। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने कम्प्यूटर प्रोग्रामर रामकृपाल व अन्य कर्मचारियों को भद्दी- भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे सरकारी व सार्वजनिक कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत बीडीओ विनीत यादव से की। बीडीओ ने प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का सचिव को निर्देशित किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह ने उनके विरुद्ध लगे सभी आरोपों को निराधार व मनगढ़ंत बताया है। बीडीओ ने बताया कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों के द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा अमर्यादित कार्य करने व धमकी देने व कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत मुझसे की गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking