News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सार्वजनिक सड़क पर दिवाल चलने से हुआ सकरा, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 22, 2023  |  8:04 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सार्वजनिक सड़क पर दिवाल चलने से हुआ सकरा, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग का है मामला
  • संयुक्त टीम बनाकर तहसीलदार ने दिए कार्रवाई के आदेश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के विशुनपुरा गाँव में अंदर जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से दिवाल खडी कर रास्ते को सकरा किते जाने की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की है। तहसीलदार ने हल्का कानूनगो व खड्डा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इस मामले को लेकर गांव में जबरदस्त विरोध है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा विकास खंड के विशुनपुरा गाँव निवासी छोटेलाल, बेचू, गोपाल, रमेश, संदीप, सुभाष, अखिलेश, बैजनाथ आदि ने तहसीलदार दिनेश कुमार को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है की मुख्य सड़क से गाँव के अंदर लगभग 5 सौ मीटर सड़क बनी है। इस रास्ते ट्रैक्टर ट्राली व शादी- विवाह के समय बारात आदि लोगों के दरवाजों तक आती जाती है। पूर्व में कोई अवरोध नहीं था लेकिन इस बीच एक परिवार द्वारा सड़क के उपर ही दिवाल चला दिया गया है, इससे सड़क पतला हो गया है। अब वाहन आने व जाने में विकराल समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणो ने सार्वजनिक सड़क से अवैध दिवाल हटाने व दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार दिनेश कुमार ने राजस्व निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक खड्डा को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking