News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शौच करने गया युवक पानी में लापता, ग्रामीण मगरमच्छ के हमले की जता रहे आशंका

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 2, 2023  |  7:28 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शौच करने गया युवक पानी में लापता, ग्रामीण मगरमच्छ के हमले की जता रहे आशंका WhatsApp
Responsive image
  • मदनपुर सुकरौली गांव के पास मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर की घटना

खड्डा/कुशीनगर खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में शौच करने गए युवक को मगरमच्छ ने दबोचा। युवक लापता। बुधवार की दोपहर हुई घटना में मौके पर पुलिस व वन विभाग की टीम सहित ग्रामीण पानी में नाव से जाल डालकर खोजबीन में जुटे। युवक का खबर लिखे जाने तक खोजबीन जारी है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली निवासी मनोज साहनी उम्र 22 वर्ष गांव के समीप बह रही मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर शौच के लिए गया था। आस- पास झाड़ियों में छिपा मगरमच्छ ने उसे जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में लेकर चला गया और लापता हो गया। बगल में मौजूद गांव का एक व्यक्ति ने इस घटना को देख शोर मचाया। खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर इंस्पेक्टर बिरेन्द्र यादव, रेंजर श्रीप्रकाश पाण्डेय, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस व वन विभाग के लोग ग्रामीणों के सहयोग से युवक के खोजबीन में जुटे हुए हैं वहीं लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ ने युवक को मार डाला होगा। फिर भी एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुला लिया गया है। डीएफओ अनिल श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। लगभग तीन घण्टे से युवक की खोजबीन व तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking