खड्डा:कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में एक सप्ताह पूर्व सूनसान पड़े घर में ताला तोड़कर चोरी हो गई। गृहस्वामी ने घर पहुंचकर खड्डा पुलिस को घर में रखे जेवर सहित अन्य सामानों की चोरी हो जाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव निवासी नन्दकिशोर जायसवाल ने तहरीर देकर बताया है कि 31 मार्च को घर का ताला बंद कर पत्नी संग नेपाल रिश्तेदारी में गया था जहां पत्नी ऊषा की तबियत खराब होने के चलते 3 से 4 दिन रुक गया।
बगल गांव के एक रिश्तेदार ने फोन पर उनके लड़के से बताया कि घर का ताला तोड़कर चोरी हुई है तब उसके लड़के ने उन्हें जानकारी दी, घर आने पर देखा गया कि सामान बिखरे पड़े हैं और घर के अंदर का दरवाजा और आलमारी का लाकर तोड़कर मंगलसूत्र, हार, टीका, नथिया, बाली, अंगुठी, अन्य चांदी के जेवर सहित जरुरी कागजात चोरी हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 457, 380 का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…