News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दरवाजा तोड़ लाखों कीमत के जेवर सहित नकदी की चोरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 26, 2023  |  5:22 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दरवाजा तोड़ लाखों कीमत के जेवर सहित नकदी की चोरी
  • थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार के निकट रुद्रापुर गांव में हुई चोरी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रुद्रापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर का दरवाजा तोड़कर आभूषण सहित नकदी की चोरी की है। जानकारी होने पर घर के स्वामी ने पीआरबी 112को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सुबह घर से कुछ दूरी पर एक खेत में टूटा हुआ बाक्स व कुछ सामान बिखरे मिले हैं। पीड़ित ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

रुद्रापुर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के घर रविवार की रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे कि घर के पिछे से घुसे अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे बाक्स व आलमारी को तोड़कर नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। घर के स्वामी उमाशंकर शर्मा के अनुसार उनके साले छत्तीसगढ़ में रहते हैं उनकी शादी के गहने नथिया, टीका अन्य जेवर सहित उनके घर का लाखों कीमत के जेवर सहित केसीसी से निकाले रूपए जो आलमारी में रखे गए थे उसे तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपए नकदी पर चोरो ने हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking