News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आस्था के महाकुंभ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, उमड़ा जनसैलाब

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 9, 2024  |  4:56 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आस्था के महाकुंभ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, उमड़ा जनसैलाब WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल पुल स्थित नारायणी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र नारायणी में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहुर्त से ही लोग का हुजूम पनियहवा चौराहें से पैदल ही लगभग 3 किमी चलकर नदी तट पर पहुंचे और स्नान एवं बुजुर्गों ने गोदान कर परिवार एवं पुण्य की कामना की। एवं परिवार की मंगल कामना की। संतों के संग शुक्रवार की सुबह कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने स्नान कर नारायणी पूजन किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पनियहवा स्थित कुंभ स्थल पर शुक्रवार की सुबह से ही नदी में स्नान, दान, पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा। बुजुर्ग महिलाओं ने नारायणी में डुबकी लगाकर गोदान किया तो महिला पुरुष ने साथ डुबकी लगाकर सिंदूर, कर्पूर, अगरबत्ती चढ़ाकर चावल तील आदि दान किया। मेले में मिठाई, खिलौने, लकड़ी के सामान, बच्चों के खिलौने एवं सौंदर्य की दुकानों पर काफी भीड़ रही। जबकि बच्चों ने झूले और चरखी आदि से जमकर लुत्फ उठाया। पुलिस, पीएससी एवं नाव लगाकर गोताखोर नदी में मौजूद रहे। प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि नारायणी के महत्व पर कहाकि हिमालय के धौलागिरी पर्वत से नारायणी सप्त गंडक स्थान पर प्रकट होकर मुक्तिनाथ भैरवहवा कुशीनगर आदि में प्रवाहित होती है, जिसमें शालिग्राम (ठाकुर जी) शिला प्रचूर मात्रा में पाई जाती हैं। जिससे इस नदी को शालीग्रामी भी कहते हैं।

इस अवसर पर रवि कीर्ति, धीरज कुमार, मनीष, प्रवीण गुंजन, अनूप कुमार ,आलोक कुमार मिश्रा ,अतुल प्रताप, सागर आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking