खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास से तीन व्यक्तियों को अवैध 190 अदद बंटी बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।
खड्डा थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया की उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को चेकिंग के दौरान 190 अदद बंटी बबली शराब के साथ तीन अभियुक्त सरवन वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी एकवनही उर्फ भागवतपुर थाना जटहां बाजार, सदानन्द राव पुत्र स्व0 धनराज राव निवासी भलुही थाना अहिरौली बाजार एवं संदीप प्रजापति पुत्र महेन्द्र प्रजापति निवासी बनकटा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 227/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, सिपाही सचिन श्रीवास, श्रवण कुमार, शशिकेश गोस्वामी, चन्दन यादव, रामनिवास यादव, यशवन्त यादव शामिल रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…