खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से 127 शीशी देशी शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों पर कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर उपनिरीक्षक देवीलाल यादव, का. दीपक यादव, का. यशवन्त यादव, का. अमित यादव की पुलिस टीम ने पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त जयप्रकाश शर्मा पुत्र नन्दलाल शर्मा साकिन बगहा थाना बगहा, पवन कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता साकिन गोडियापट्टी थाना बगहा एवं मन्टु कुमार पुत्र शम्भू शर्मा निवासी गोडियापट्टी थाना बगहा जनपद प.चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 127 शीशी बन्टी बबली देशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…