खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आवादकारी गांव के बगल सरेह में एक गौवंश की हत्या कर बोरी में मांस पैक करने की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस व खड्डा पुलिस ने मौके से बोरियों में भरा गोवंश का मांस, सायकिल व अन्य सामग्री के साथ तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर तीन आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मंगलवार की देर रात डायल 112 व खड्डा पुलिस को सूचना मिली कि धनौजी आबादकारी गाँव के पास कुछ लोग गाय काट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंची तो गौकशी करने वाले भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया और घटना स्थल से गो- वंश के अवशेष एवं बोरी में भरा मांस बरामद हुआ दो साइकिल भी मौके पर थी, तीनो को पकड़कर थाने लाया गया। गौकशी करने वाले तीनो की पहचान धनौजी आबादकारी गाँव निवासी आसीन, अनुल, मंसूर के रूप में हुई। तीनो के विरुद्ध गो- वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि गोवंश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…