News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सड़क हादसे में तीन युवक गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 19, 2021  |  7:40 PM

1,335 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सड़क हादसे में तीन युवक गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर गुरुवार की दोपहर बगहवा ईनार के पास बाइक व ट्रैक्टर के जोरदार भीडंत में तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

बृहस्पतिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम लवकुश के दक्षिण पट्टी निवासी पंकज कुमार प्रजापति 26 वर्ष, जैनुद्दीन 25 वर्ष व मानविर 24 वर्ष कोविड़ टीका लगवाने खड्डा आए थे, सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही खड्डा कस्बे के एक किलोमीटर दूर बगहवा इनार के पास पहुचे थे, तभी केला का पौधा लदी एक ट्रैक्टर ट्राली का चालक अचानक करदह जाने वाली सड़क पर मोड़ दिया। तेज गति से जा रहे बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से भयंकर रूप से टकरा गये। टक्कर इतनी तेज थी की ट्राली का चक्का टूटकर गड्ढे में चला गया जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गये। तीनों बुरी तरह घायल होकर सड़क व किनारे गिरकर छटपटाने लगे।घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर एस आई रमाशंकर यादव सहित कां. उमाशंकर यादव, मटरु यादव, राजू, प्रमोद कुमार मौके पर पहुँचकर एम्बुलेंस से तीनो घायलों को तुर्कहा सीएचसी पहुँचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking