News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मठियां बुजुर्ग में परंपरागत रावण दहन संपन्न, विराट कुश्ती कल….मठियां बुजुर्ग गांव में 95वें वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना रावण दहन, कुश्ती कल शनिवार को

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2023  |  8:10 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मठियां बुजुर्ग में परंपरागत रावण दहन संपन्न, विराट कुश्ती कल….मठियां बुजुर्ग गांव में 95वें वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना रावण दहन, कुश्ती कल शनिवार को

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के मठियां बुजुर्ग गांव में 95वें वर्ष लगने वाले परपंरागत मेले में शुक्रवार की सायं रावण दहन कार्यक्रम हुआ। रावण दहन होते ही पूरा मेला क्षेत्र जय श्री राम के उदघोष से गूंज उठा। मेला संयोजक/आयोजक सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानंद पाण्डेय की उपस्थिति में हियुवा के अजय सिंह ने पुतले में आग लगाई।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

मठियां बुजुर्ग गांव में परंपरागत रुप से दूबे परिवार द्वारा मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें एक सप्ताह पूर्व रामलीला मंचन, रावण दहन मेला एवं दूसरे दिन विराट दंगल का आयोजन होता है। शुक्रवार की सायं रामलीला कलाकारों द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित होने पर हनुमान जी का पर्वत उठाकर लाना, सुशेन वैद्य द्वारा लक्मणबुटी देकर जीवित करने के मंचन के बाद राम रावण युद्ध का मंचन होते ही मेले में उपस्थित सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय मेला अध्यक्ष आनंद दूबे, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, अजय दूबे, समाजसेवी अनुज दूबे, अतुल दूबे, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव सहित तमाम अतिथियों की उपस्थिति में हियुवा के अजय सिंह ने पटाखे के बने तीर से रावण के प्रतीक पुतले में आग लगाई और प्रतीकात्मक पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। मेले में 4 नवम्बर को विराट कुश्ती का आयोजन होगा।

इस दौरान एचएचओ आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, रामानुज मिश्रा, रविन्द्र यादव पहलवान, कोमल जायसवाल, गोरख यादव, सुनील गुप्ता, संतोष यादव, पिंटू मिश्रा, राकेश यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, आनंद सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking