News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तेज आंधी से गिरे पेड़ एवं विद्युत पोल, तापमान में हुई गिरावट

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 18, 2023  |  6:23 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेज आंधी से गिरे पेड़ एवं विद्युत पोल, तापमान में हुई गिरावट

खड्डा/कुशीनगर। रविवार की दोपहर बाद आयी तेज आंधी व भीषण गर्मी के बीच बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी व बारिश से कुछ गांवों में पेड़ गिरने से सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हो गया।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा विकास खण्ड में दोपहर बाद तेज आंधी के चलते जगह- जगह पेड़ उखड़ गए तो वहीं विद्युत पोल भी कहीं- कहीं गिर गये। बहोरछपरा गांव में सुदर्शन गुप्ता के घर के बगल स्थित पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे विद्युत पोल भी टूटकर सड़क पर आ गया जहां आने -जाने का मार्ग सहित विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई।

ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल पेड़ को सड़क से हटवा कर आवागमन बहाल कराया तो वहीं विद्युत पोल को सही कराकर सप्लाई बहाल करने का प्रयास जारी है। हालांकि बारिश होने से लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking