News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कोरोना काल मे मृत आत्मा की शांति के लिये तर्पण कर दी गयी श्रदांजलि

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 6, 2021  |  7:06 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोरोना काल मे मृत आत्मा की शांति के लिये तर्पण कर दी गयी श्रदांजलि

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मां नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में 75 कार्यक्रम अन्तर्गत नारायणी नदी के छितौनी बगहा रेल पुल स्थित सामाजिक कुंभ स्थल पर धर्म, देश व संस्कृति की रक्षा में शहीद हुए ज्ञात- अज्ञात शहीदों तथा कोरोना काल में मृत आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। आनंद तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र साहनी, करण यादव, मुन्ना सिंह व अजय मिश्रा आदि ने पवित्र नारायणी स्थल पर तर्पण किया जिसको पंडित राजेश पांडेय ने संपन्न कराया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के संयोजक व नमामि गंगे गोरखपुर क्षेत्र के सह संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे संस्कृति में माता- पिता की सेवा सबसे बड़ा पूजा माना गया है। धर्म शास्त्रों में पितरों का उद्धार करने के लिए पुत्र की अनिवार्यता मानी गई है इसलिये जिन शहीदों के पुत्र व परिजन नहीं है हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें याद करें। हमें पितृ मोक्ष के लिए अमावस्या पर पितरों के पिंड दान व तर्पण आदि कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा नेता रोशनलाल भारती, ग्राम प्रधान राम भजु, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, सुनील यादव, अशोक निषाद, भुवाल गोंड, राकेश साहनी,बर्मा ठाकुर, दीपक गुप्ता, अंगद पाल, मनोज शर्मा, बंधन चौहान, रमेश निषाद, श्रीकांत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking