खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में मंगलवार की देर रात महंगू कुशवाहा के टीन शेड से बनी घोट्ठे में आग पकड़ ली, इस दौरान तेज लपटे उठने लगी और देखते ही देखते बगल के झोपड़ी में भी आग पकड़ ली और दोनों झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के प्रयास और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
लखुआ लखुई निवासी लखुआ लखुई महंगू कुशवाहा पुत्र बदरी के घोट्ठे में मंगलवार की देर रात 10 बजे के करीब आग की लपटे उठनी शुरू हो गई तो सारी में भैंस भी बंधी थी, आनन फानन में भैंस को हटा देने से जान-माल सुरक्षित है। बगल में स्थित मोतीलाल पुत्र फेंकू की झोपड़ी भी जल कर खाक हो गई। ग्रामीण ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाई बाद में फायर की गाड़ी भी आ गई और पानी डाल कर आग बढ़ने से रोक दिया।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…