खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बसडीला के बगही टोला में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। इसमें घर गृहस्थी के सभी सामान जलकर खाक हो गये। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
ग्रामसभा बसडीला के बगही टोला में मंगलवार दोपहर बाद रिखई मुसहर के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी।
ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते बगल के नेतुल्लाह की झोपड़ी में भी आग पकड़ ली। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी की घटना में दोनों की झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, चौकी, शेड व घर गृहस्थी का सामान, चारा मशीन, पंपिंग सेट, एक बाईक, सायकिल आदि सबकुछ जलकर खाक हो गया। लेखपाल अजीत कुमार मौके पर पहुंच क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…