News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: मोटरसाइकिल की आमने – सामने की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 15, 2023  |  7:06 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मोटरसाइकिल की आमने – सामने की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image
  • एक्सीडेंटल जोन बघवा इनार के समीप हुई दुर्घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -पड़रौना मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक्सीडेंटल जोन बघवा इनार के समीप दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी श्रीकांत कुशवाहा पुत्र लखन उम्र 75 वर्ष एवं अर्जुन पुत्र बिहारी 40 वर्ष एक ही बाइक से मठियां गांव की ओर से अपने घर जा रहे थे कि बघवा इनार के समीप सामने से आ रही बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई जिससे श्रीकांत और अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां श्रीकांत के पैर व दूसरे के पीठ में गम्भीर चोट देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दूसरा बाइक सवार स्थिति सामान्य होने पर मौके से चले गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking