खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक्सीडेंटल जोन बगहवा इनार के समीप रविवार सायं बाइक सवार दो युवक एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरे अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है।
खड्डा -नेबुआ मार्ग पर रविवार की सायं 7 बजे मठियां से खड्डा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी जोखू पुत्र कैलवाश उम्र 35 वर्ष एवं सैफुलहसन पुत्र ओलाजिम उम्र 31वर्ष बगहवा इनार के समीप किसी गाड़ी से एक्सीडेंट में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घायल एक व्यक्ति ने मोबाइल से घटना की जानकारी खड्डा में रह रहे किसी परिचित को बताई तो उसने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस को सूचना दी। तत्काल पहुंचे एम्बुलेंस से दोनों घायलों को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक इलाज में जुटे हुए हैं।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…