News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बाइक की भिड़ंत में दो घायल, एक युवक की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2023  |  6:22 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाइक की भिड़ंत में दो घायल, एक युवक की मौत WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर के पास हुआ हादसा
  • मृतक मेडिकल के क्षेत्र में किसी दवा कंपनी में एमआर का काम कर रहा था
  • मौत से परिजनों में कोहराम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर स्थित शिव मंदिर के समीप सोमवार की देर शाम घर लौट रहे एम आर की बाइक का पत्थर छिनने का काम करने वाले युवक के तांगे से भीड़त हो गया। दुर्घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लिए जाते समय एमआर की मौत हो गई वहीं दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर के समीप कोहरगड्डी जाने वाले रास्ते के पास पत्थर नक्काशी का काम करने वाले नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनका घोड़ागाड़ी नहर के सड़क पर खड़ा था। सोमवार की रात्रि 8 बजे के करीब मेडिकल एम आर का काम करने वाला युवक संजय पाल पुत्र लालजी पाल उम्र 33 वर्ष निवासी सिसवां मनिराज कोहरगड्डी की ओर से घर जाने के लिए आ रहा था कि उसकी मोटरसाइकिल की टांगें में भिड़ंत हो गई और बगल में बैठे खड्डा कस्वा निवासी रोहित पुत्र भूरा उम्र 40 वर्ष बाइक की ठोकर से चोटिल हो गया। घटना देख मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने एम्बुलेंस को सूचना दिया उसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देख दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों के सूचना के बाद खड्डा पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेज कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking