खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा भुजौली बाजार पोखरा के समीप गुरूवार की देरशाम एक बाइक व साइकिल आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। पीआरवी टीम के दीवान राघवेन्द्र प्रताप, कां. विमल कुमार, चालक धर्मेंद्र यादव ने तत्परता से घायल को सीएचसी पर ईलाज के लिए पहुंचाया।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा हनुमानगंज के टोला गंगवाछपरा निवासी अंशू चौहान पुत्र नरेश उम्र 35 वर्ष गुरूवार की देरशाम बाईक से पडरौना की ओर से घर आ रहा थे। वह अभी भुजौली बाजार पोखरा के समीप पहुंचे थे कि लखन गुप्ता पुत्र सुन्दर की साईकिल से टकरा गये जिसके चलते दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। लखन को स्थानीय लोगों ने ईलाज कराया तो सूचना पर पहुंचे पीआरबी जवानों ने अंशू चौहान को सीएचसी पर ईलाज के लिए भर्ती कराया।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…