खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजनछपरा निवासी दो लड़के बुधवार की सायं किसी वाहन की ठोकर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेंस से घायल को तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया, चिकित्सक ने उसके मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के भजनछपरा निवासी विजय शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र सुदीप शर्मा और गांव के ही उमेश यादव का लड़का साहिल 14 वर्ष बुधवार की सायं मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर टहलने निकले थे कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया जिससे दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। किसी राहगीर ने देखकर शोर मचाया तो परिजनों को सूचना हुई जहां घटनास्थल से अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया था। एम्बुलेंस से घायल सुदीप को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मौत होने की पुष्टि कर दी।
सूचना पर खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा घायल किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौत से पूरे परिवार के करूण क्रंदन से गांव के सभी लोग मर्माहत हैं। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…