News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, शवों को पुलिस ने लिया कब्जे में

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2023  |  4:39 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, शवों को पुलिस ने लिया कब्जे में WhatsApp
Responsive image
  • गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा स्टेशन से पूरब बसडिला गांव से आगे रेल ट्रैक पर शैलेश जायसवाल तो पश्चिम बंजारी पट्टी नहर पुल के समीप दूसरे अधेड़ का मिला शव
  • पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के दो लोगों की अलग- अलग स्थानों पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खड्डा पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कराई जिसमें एक की पहचान शैलेश जायसवाल उम्र 48 वर्ष निवासी सुभाष नगर नगर पंचायत खड्डा और दूसरे की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव निवासी दहारी पुत्र चोकट उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा कस्वे के सुभाष नगर निवासी एलआईसी एजेंट शैलेश जायसवाल घर से सायकिल लेकर निकले। ब्लाक रोड़ बसडीला और अहिरौली गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद राहगीरों ने शोर मचाया तो कस्बे से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो उनकी पहचान शैलेश के रूप में हुई। दूसरी घटना भी गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के बंजारी पट्टी नहर पुल के समीप घटित हुई। घर से नाराज़ होकर सोमवार की देर सायं 9 बजे घर से निकले सिसवां गोपाल गांव निवासी दहारी पुत्र चोकट उम्र 50 वर्ष की शव मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त शव को भी कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मौत होने की जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक से दो अलग-अलग जगह से दो शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking