खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के चतुरछपरा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पटरी पर गुरुवार की सायं 8 बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार के मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने पर दो सगी बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना बाद बाइक सवार भी सड़क सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गांव के पास हुए हादसे में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर खड्डा पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों घायलों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया।
मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर सड़क पर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी लक्ष्मन पुत्र प्रभंस 30 वर्ष मकान का सटरिंग कर एकडंगा रेगुलेटर से तेज रफ्तार से घर लौट रहा था कि चतुरछपरा गांव निवासी कलाम की बेटी अंजुम आरा 13 साल व उसकी सगी बहन अमीना 10 वर्ष घर से थोड़ी दूर नित्य क्रिया से घर लौट रही थी कि बाइक से तेज ठोकर लगने से तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए जहां अमीना के सर में गम्भीर चोट के वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं दो अन्य घायल भी गम्भीर रूप से घायल हैं।
एम्बुलेंस से खड्डा पुलिस ने इलाज के लिए तीनों को तुर्कहां सीएचसी भेजवाया। घटना से बच्चियों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
तीनों को तुर्कहां भेजवाया जहां अमीना को डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी वहीं बाइक चालक लक्ष्मन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…