News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एम्बुलेंस की ठोकर से दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत दो अन्य गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 31, 2024  |  8:58 PM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एम्बुलेंस की ठोकर से दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत दो अन्य गम्भीर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कप्तानगंज -पड़रौना मार्ग पर रविवार की सुबह मिश्रौली गांव के समीप चार महिलाएं एम्बुलेंस की चपेट में आ गई जिससे दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल महिलाओं का मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोराछपरा गांव निवासी शबीना खातून 30 वर्ष अपने मायके पडरौना क्षेत्र के
मिश्रौली अपने भाई के मरने के बाद हो रहे कार्यक्रम मे शामिल होने गई थी। शनिवार शाम को कार्यक्रम सपन्न हुआ। रविवार सुबह भोर मे सड़क पर शबीना अपनी मां मैरून व बहन शमीमा भाई लड्डू के साथ टहल रही थी, इसी दौरान रामकोला दिशा से तेज रफ्तार मे आ रही 108 एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर चारों लोगों को कुचल दिया। जिससे शबीना खातून और मैरून निशा की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शमीमा खातून व लड्डू को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा जहां घायलो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।उधर पुलिस शव को कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त परिवार में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking