News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार दिवाल तोड़ते हुए नहर पटरी पर पहुंची, कार के उड़े परखच्चे, 4 गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 17, 2024  |  2:51 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अनियंत्रित तेज रफ्तार कार दिवाल तोड़ते हुए नहर पटरी पर पहुंची, कार के उड़े परखच्चे, 4 गम्भीर
  • कार सवार देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी बताए जा रहे हैं
  • दो घायलों का जिला अस्पताल और दो गम्भीर घायलों का मेडिकल कालेज में हो रहा इलाज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा पड़रौना मार्ग पर मठियां बुजुर्ग नहर मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से हटकर मुर्गी फार्म की दिवाल तोड़ते हुए बगल मे बह रही नहर पटरी पर जा पहुंची जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और सवार बुरी तरह फंसकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को हादसे की जानकारी होने पर एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भेजवाया जहां चारों को गम्भीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी त्रिलोकी सिंह के पुत्र चमन सिंह 22 वर्ष अपने ही गांव निवासी साथी विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष, लाल सिंह उम्र 23 वर्ष एवं एक अज्ञात व्यक्ति कार में सवार होकर खड्डा बाजार की ओर शनिवार को किसी काम से आए थे लौटते समय करीब 11 बजे रात को मठियां नहर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर बगल में स्थित मुर्गी फार्म के दिवाल को तोड़ते हुए थोड़ी दूर पर नहर के ऊंची पटरी तक पहुंच गई और कार के परखच्चे उड़ गए। सवार बुरी तरह से फंसकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर चारों को तुर्कहां सीएचसी पहुंचवा जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो गम्भीर घायल जिला अस्पताल से भी रेफर होकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस कार को किनारे करा आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking