खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 7 मामले आये जिसमें 1 मामले का मौके से निस्तारण किया गया।
शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता एवं तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की उपस्थिति में कुल 7 फरियादियों ने अपनी फरियाद की। समाधान दिवस में एक दो मामले राजस्व विभाग से जमीन के पैमाइस के लिए की गयी। समाधान दिवस में कुल 7 मामले आए जिसमें 1 मामले का मौके से निस्तारण करा शेष मामलों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मिले शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारी त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी, कानूनगो आरसी गुप्ता, लालजी प्रसाद, लेखपाल बृजनारायण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…
तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…
हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…