खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में बाढ़ पूर्व पशुओं में होने वाले बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग ने नदी पार बसे गांवों में शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया।
खड्डा मुख्यालय स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम ने हरिहरपुर, नरायनपुर, शिवपुर, मरिचहवा गांव में पशुओं को गलाघोटू का टीकाकरण किया एवं कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया। पशुपालकों को बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए और उन्हें जागरूक किया गया
इस दौरान पैरावेट पशु मित्र महबूब आलम, जितेन्द्र गुप्ता, राजेश यादव, रजवंत प्रसाद, सिकंदर, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…