खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे कोविड़-टीकाकरण अभियान में गुरुवार को पीएचसी खड्डा पर वैक्शीन की दुसरी डोज सहित क्षेत्र के कुल 11 स्थानों पर केन्द्र बनाकर वैक्शीनेशन टीम द्वारा टीका लगाया गया। इस दौरान 2820 लोगों को कोविड़ रोधी टीके लगाए गये।
गुरुवार को खड्डा पीएचसी, छितौनी पीएचसी, सहित ग्रामीण क्षेत्र के कटाईभरपुरवा, भुजौली, बैरागीपट्टी, नवल छपरा, सोहरौना, बोधीछपरा, करदह, गडहिया बसंतपुर, भैंसहा सहित 11 स्थानों पर कुल 2820 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान कैम्पों पर महिला, पुरूषों व युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। वैक्शीनेटर टीम ने लोगों को बारी- बारी से टीका लगाया। इस दौरान वैक्शीनेटर टीम में एएनएम संध्या चौरसिया, डोली, रुपा, मीना यादव, प्रेमा मिश्रा, शालू, रीना शर्मा, भगमानी देवी, एस.के तिवारी, बबलू कुशवाहा, बंदना सिंह, आकाश, सागर आदि की टीम देर शाम तक केन्द्रों पर टीका लगाने में जुटी रही।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…