खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के शाहपुर के विंध्याचल पुर टोले के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय के अगुवाई में सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री समेत तमाम सुविधाएं दिलाने की मांग करते हुए एसडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने टीम गठित कर सर्वे करा प्रभावितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
बताते चले कि शाहपुर के सैकड़ो की संख्या में पहुंचे महिलाओं व पुरूषों ने सोमवार को ट्रालियों पर भरकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंप ग्रामीणों ने बताया कि नदी में आई बाढ़ के कारण सैकड़ो एकड़ गन्ना, धान व केले की फसलों सहित खेत नदी में विलिन हो गया। बाढ़ से घर गिर गये हैं लेकिन हम बाढ़ पीडितों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्राम प्रतिनिधि सन्तोष राय सहित ग्रामीणों को एसडीएम अरविंद कुमार ने राजस्व टीम से सर्वे करा प्रभावितों के मदद का भरोसा दिलाया उसके बाद लोग घरों को वापस हुए। इस दौरान रूदल, मुन्ना, हीरा, विकाऊ, जोखन, कलावती, सरिता, त्रिलोकी, बिपति देवी, सलहन्ती देवी, दुखनी, रामशरन, वविता देवी, पूनम, कुमारी, शनिचरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…