News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: दिन में नगर पंचायत छितौनी के बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण,रात को लगाया चौपाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 5, 2021  |  5:11 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दिन में नगर पंचायत छितौनी के बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण,रात को लगाया चौपाल

खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष विजय पांडेय ने छितौनी नगर पंचायत क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का भ्रमण किया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने जनहित के मुद्दों पर लडाई लडने की बात प्रमुखता से कही।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

पूर्व सपा जिलाकोषाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने छितौनी नगर, बलुआ टोला, बगइचा टोला, बड़हरवा टोला, बाजार टोला, बैरा टोला,भेड़िहरवा टोला, पनियहवा का सघन स्थलीय दौरा तथा ब्यापक जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए रात्रि में भेड़िहरवा में चौपाल लगाकर लड़ाई लड़ने की रूपरेखा बनाई।
उल्लेखनीय है कि यहां बनाया गया दरगौंली बन्धा अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे बाढ़ की स्थित में पूरे छितौनी नगर पंचायत क्षेत्र के गांवों में जलजमाव हो जाता है और सड़को के अलावा लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। प्राथमिक विद्यालयों में जलजमाव के नाते लड़के ड़ेंगी से स्कूल जाते हैं ।

पिछले 2 साल से यहां के किसानों का हजारों एकड़ खेत जलमग्न हो जाता है फसल नष्ट हो जाती है। निरीक्षण में पाया गया कि नरकहवा में गलत तरीके से बना एक पुल ही पानी का बहाव रोक देता है जिसके विरुद्ध 2 हजार लोगों ने हस्ताक्षर करके उसे तोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय पांडेय ने इसके लिए जल्दी ही बड़ा आंदोलन खड़ा कर जनता की लड़ाई तेज करने का ऐलान किया।

कार्यक्रम में मेराज भाई फौजी, प्रशांत शर्मा, अनुराग पांडेय, सलीम अंसारी, उपेंद्र मिश्रा, गोलू पांडेय, सुरेन्द्र उपाध्याय, सोनू अंसारी, बजरंग जायसवाल, विशाल निषाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking