खड्डा/कुशीनगर। थाना खड्डा पुलिस के पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की तत्परता ने आधे घन्टे के अंदर 10 वर्ष के बच्चे को ढूंढकर को उनके परिवार को सुपुर्द किया गया।
खड्डा पुलिस को दोपहर बाद सायं 5.30 बजे कस्बा खड्डा निवासिनी नीतू पत्नी सत्येन्द्र शर्मा गुप्ता काम्प्लेक्स कस्बा खड्डा ने द्वारा सूचना दिया गया कि मेरा बच्चा जिसका नाम प्रियांशु उर्फ सन्नी है उसका सायं 6.00 बजे से कहीं पता नहीं चल पा रहा है। कस्बे में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार हेड कांस्टेबल रमेश चन्द्र यादव एवं कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी ने सूचना पर अमल करते हुए खोजबीन में जुटी गए।
काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने उक्त बालक को बिहार बार्डर पर स्थित खड्डा थाने की सालिकपुर चौकी के पास से बालक को ढूंढकर खड्डा थाने पर लाए और माता पिता को बुलाकर बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालक को पाकर मां सहित परिजनों ने खड्डा पुलिस को धन्यवाद दिया है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…