News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एक्सीडेंट में घायल युवक का इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत, दोनों परिवार कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 3, 2023  |  8:01 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एक्सीडेंट में घायल युवक का इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत, दोनों परिवार कोहराम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी बाइक सवार एक युवक का अपने एक रिश्तेदारी के युवक के साथ बेलवा घाट के समीप मंगलवार की दोपहर किसी स्कूली वाहन से भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रिश्तेदारी के युवक की रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी संदेश गोंड पुत्र विनोद उम्र 16 वर्ष, नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अपने बुआ के लड़के सोनू गोंड पुत्र विजयी 18 वर्ष के साथ घर से सिसवां बाजार की ओर गया था। घर वापस लौटते समय नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट के ईंट भट्ठे के समीप किसी स्कूली वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में सोनू का पैर दो हिस्से में टूट गया था।

मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। गम्भीर स्थिति में दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने सोनू गोंड की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक संदेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking