खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां नहर पुल पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, एम्बुलेंस से उसे तुर्कंहा सीएचसी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मठियां गांव निवासी नितिश 15 वर्ष शुक्रवार को अपनी बाइक लेकर खड्डा की तरफ जा रहा था अभी वह ज्योंहि मठियां नहर पुल पर पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा भिड़ी और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे तुर्कंहा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…