कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । किसान महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भारत बंद के आह्वान पर किसान सभा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर कसया में प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया को सौंपा।
किसान सभा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश समिति सदस्य का. अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने कहा कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी तीनों कृषि बिल से निजी कंपनियों को फायदा होगा और किसान कर्ज के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले साल से चल रहे किसान आंदोलन की यह सरकार अनदेखी कर रही है। महंगाई, लूट व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। मोदी सरकार के किसानों की दो गुनी आय करने की घोषणा की पोल खुल गयी है। अंत में किसान नेताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कृषि बिल वापसी, किसानों पर दर्ज मुकदमें की वापसी, देशी – विदेशी कम्पनियों की घुसपैठ रोकने की मांग की। इस दौरान विभूति चौहान, राजेन्द्र सिंह, गेंदा सिंह, जवाहर शर्मा, कैलाश, अध्यक्ष दुर्गा यादव, मुन्ना पासवान, दल्लू यादव, त्रिवेंद्रम, केदार सिंह, मंत्री इदरीश, कलामुद्दीन, बेचू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…