News Addaa WhatsApp Group Join करें

कलश स्थापना के साथ विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 18, 2025  |  7:51 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलश स्थापना के साथ विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा सोमली में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया I दिन में जहां विद्धवानों द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है I वहीं रात्रिकालीन समय में रामलीला मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन भी किया जा रहा है I जिससे समूचा क्षेत्र भक्तमय बना हुआ है I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज के सोमली ग्राम सभा में आयोजित विष्णु महायज्ञ की कलश व शोभा यात्रा 17 फरवरी सोमवार को निकाली गई I गाजे वाजे सहित हजारों नर नारियों के बीच यज्ञ स्थल से यात्रा मुड़ेरा, जमुनीबरवा से साखोपार नहर पर पहुँची जहाँ पर प्रमुख यजमान पत्नी सहित नार्मल पटेल के साथ 521 कुवारीं कन्याओं ने आचार्य अरविंद उपाध्याय सहित अन्य विद्वानों के वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल भरा गया I और अमडीहा, बड़हराबाबू होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँची I और 18 फरवरी मंगलवार को कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया I प्रथम दिन से ही सीवान के टुनटुन बाबा उर्फ हलचल महराज व अयोध्या से पधारी हुई कंचन किशोरी द्वारा दिन में जहां श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है I वहीं रात्रिकालीन समय में लीला मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है I महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 फरवरी बुधवार को होगी I

आयोजक मंडल के प्रधान त्रियुगी पटेल, जोखन सिंह, प्रवीण यादव, अप्पू शुक्ला, अनूप कन्नौजिया, विष्णु पटेल, विपिन सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, उपेंद्र सिंह, विश्वामित्र पटेल उर्फ गुड्डू पटेल, अर्जून धारिया, जयप्रकाश, करन सिंह आदि ग्रामवासीगण महायज्ञ को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दें रहे हैं I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking