News Addaa WhatsApp Group

कमाने गए युवक के शव को गाँव पहुँचते ही मचा कोहराम

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 16, 2025  |  9:29 AM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कमाने गए युवक के शव को गाँव पहुँचते ही मचा कोहराम

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया निवासी एक युवक अपने परिवार की माली हालत को ठीक करने के लिए बंगलोर कमाने गया हुआ था I वहां पर छत से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई I मृतक के शव को गाँव पहुंचते ही कोहराम मच गया I हर कोई मृतक की घर के तरफ दौड़ पड़ा I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा मठिया निवासी रामआशीष निषाद 29 वर्ष पुत्र श्रीराम निषाद तीन माह पूर्व बंगलोर कमाने गया हुआ था I वहां पर वह पेंटिंग का कार्य करता था I तेरह मार्च को पेंटिंग करने के दौरान वह छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई I इसकी सूचना ठेकेदार ने उसके परिजनों को दिया I लेकिन उसकी पत्नी रीना देवी द्वारा ठेकेदार से शव को गाँव भेजवाने की बात कहते हुए सहयोग करने की बात कही गई थी I जिस बात पर ठेकेदार द्वारा शनिवार के दिन एंबुलेंस के माध्यम से शव को मृतक के गाँव मठिया पहुंचवा दिया गया I शव को पहुँचते ही परिजनों सहित गाँव में कोहराम मच गया I परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया I

इस दौरान पत्नी रीना देवी का रो रो कर जहां हाल बेहाल था वहीं पुरा गाँव गम के माहौल में डुबा हुआ था I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking