News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 16, 2026  |  6:09 PM

1,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी से कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन सोने की अंगूठी और चांदी की चेन देने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

पीड़ित छात्रा की चाची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभय गुप्ता पुत्र नंदू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीते 14 तारिख को पीड़िता कोचिंग पढ़ने करमहा रोड से पर स्कुटी से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अभय गुप्ता निवासी सिकटा ने छात्रा को रोक लिया और उसे जबरन सोने की अंगूठी व चांदी की चेन देने लगा। छात्रा ने जब मना किया तो आरोपी बौखला गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा,छात्रा की चाची ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। अराजकता फैलाने वालो के बिरुद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking