News Addaa WhatsApp Group

कोतवाल अनुज ने बांसफोड़ बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ कोतवाली में मनाई होली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2022  |  11:01 AM

1,140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोतवाल अनुज ने बांसफोड़ बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ कोतवाली में मनाई होली

देवरिया। सूबे में रंगों का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इस बार देवरिया जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए बांसफोड़ बस्ती के बच्चों के साथ होली खेली।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने कोतवाली में ही खुद बांसफोड़ बस्ती के बच्चों से रंग-गुलाल के साथ होली खेली। पुलिस वालों ने बच्चों को गुलाल, पिचकारी, और अन्य गिफ्ट भी बांटे। होली के शुभ अवसर पर सदर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बच्चों के लिए इस बार खाकी दोहरी खुशियां लेकर आई. ये बच्चे होली के दौरान जब दूसरे बच्चों को रंग और गुलाल से खेलते हुए देखते थे तो इन्हें इस बात का मलाल रहेगा कि इनके पास न तो पिचकारी है और न ही रंग.

जब सदर कोतवाल को जब इन बच्चों के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने इनकी होली यादगार बनाने का फैसला लिया. कोतवाल अनुज व पुलिस के जवानों ने बांसफोड़ बस्ती में रहने वाले बच्चों को रंग-गुलाल और पिचकारी भेंट करते हुए उन्हें होली की बधाई दी, मायूस बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कोतवाल अनुज ने दिया ये खास तोहफा: पुलिस की टीम सभी बच्चों के लिए रंग, गुलाल पिचकारी और मिठाई लेकर गांव पहुंची. रंग गुलाल और पिचकारियां देख बच्चो के चेहरों पर मुस्कान आ गई. पुलिस टीम बच्चों के साथ बैठ कर होली के गीत गाए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बच्चें खुश होकर पुलिस की टीम के साथ गीत गाने लगे.

यहाँ बताना लाजमी होगा,की इंस्पेक्टर अनुज होली हो या दीवाली अनाथ बच्चों के बीच खुशियां बाटना इनके फितरत में रहता है। ये हमेशा असहाय,जरूरतमंद लोगों के सेवा में वर्दी में सेवक ही नजर आते है,बगल के जनपद कुशीनगर में तैनाती के दौरान इनके द्वारा त्यौहारों पर मलिन बस्ती में जाकर वहाँ के लोगो के चेहरे पर खुशियां देखना इनका आदत की सुमार है। जो कई मायने में औऱ लोगो के उदाहरण होता है। शाबाश अनुज आपको दिल से सैल्यूट!

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking