News Addaa WhatsApp Group

कसया: डीसीएम से 45 पशु बरामद, पांच पशु तस्कर भी गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 18, 2024  |  5:45 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: डीसीएम से 45 पशु बरामद, पांच पशु तस्कर भी गिरफ्तार
कसया। सोमवार को थाना कसया की कुशीनगर चौकी पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय पशु तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। एक डीसीएम वाहन में क्रूरता पूर्वक लाद कर वध हेतु ले जायी जा रही 45 राशि पशु के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 45 राशि पशुओं में  12 भैंस, 33 पड़वा शामिल है। पुलिस ने हाइवे के एनएच 28 पर बरामदगी की है। पकड़े गए पशु तस्कर मेरठ,मुजफ्फरनगर बिहार व हिमांचल प्रदेश के हैं। गिरफ्तार पशु तस्कर आसिफ,मोहम्मद इकबाल मेरठ और मोहम्मद फिरोज बिहार का रहने वाला है व गिरफ्तार पशु तस्कर ओंकार,विशाल हिमाचल राज्य के रहने वाला है।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, एएसपी रितेश कुमार सिंह पर्यवेक्षण व सीओ कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा एक अदद डीसीएम वाहन संख्या एचपी 93 ए 6276 में क्रूरता पूर्वक लाद कर वध हेतु ले जा रहे कुल 45 राशि पशु (12 भैंस, 33 पड़वा) के साथ पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार किया है। पशु तस्करों की पहचान आसिफ पुत्र सर्फु निवासी मड़ीयाहीं थाना सरधाना जनपद मेरठ व मोहम्मद फिरोज पुत्र स्व0 मोहम्मद तस्लिम निवासी ब्रम्हपुरा मेहदी हसन चौक थाना ब्रम्हपुरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार और मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद पीरू निवासी कमरूद्दीन नगर थाना सरधाना मेरठ व ओंकार पुत्र रूपलाल निवासी कुंडलू थाना नालागढ़ जनपद सोलन हिमांचल प्रदेश और विशाल पुत्र देशराज निवासी छम्बभुजास थाना स्वारघाट जनपद बिलासपुर हिमांचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पशु तस्करों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव कुमार शुक्ल चौकी प्रभारी कुशीनगर, एसआई सुजीत कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल साहिल यादव, कॉन्स्टेबल शिव बिलास मिश्र शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking